(सह संपादक;सचिंन कमल पटेल,मध्यप्रदेश)
दि. १५ पलसुद, (जिला बड़वानी म.प्र.)
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 135वी में जयन्ती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पलसुद नगर में मनाई गई.! कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्याअर्पण करने श्रद्धांजलि अर्पित की.! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद तायल ने कहा कि आधुनिक भारत का निर्माता थे उनके कार्यकाल में सामुदायिक विकास,कृषि,उद्योग के क्षेत्र में देश का विकास हुआ है! ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि सुधार के लिए उनके बहुत उद्देश्य परियोजना जो लागू हुई थी.!

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डा. राजू पटेल संबोधित करते हुए कहा की अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले ‘हिंद के जवाहर’ थे!पंडित नेहरू जी का योगदान और उनकी प्रगतिशील सोच भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनका जीवन और विचारधारा सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।देश के नौजवान व हर वर्ग के भविष्य को लेकर नेहरू जी के द्वारा किये गये कार्य हमेशा जनप्रिय रहेंगे।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मसरा अलावे,गिरीश जायसवाल, सीताराम पटेल अनीश गोले,राजू पटेल, सुनील महाकाल,पार्षद अखिलेश जायसवाल, शीला अलावे, रितेश जायसवाल,सुखलाल पीडिया, प्रकाश राठौड़, राज चौहान व राकेश जमरे उपस्थित रहे.!