विश्व आदिवासी दिवस पर राजपुर में निकली भव्य रैली, डीजे की धुन पर थिरके युवा

राजपुर।दि. 8 अगस्त (बडवणी प्रतिनिधी : मध्यप्रदेश) ———- विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के उपलक्ष्य में राजपुर नगर में ब्लॉक स्तरीय सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत भव्य रैली निकाली गई। यह रैली दशहरा मैदान से शुरू होकर श्रीराम चौराहा, बस स्टैंड और बड़वानी रोड होती हुई मंडी प्रांगण तक पहुंची। रैली में आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा पहन रखी थी। बैंड-बाजों और डीजे की तेज धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को उत्साहमय बना दिया। इस रैली के जरिए आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश दिया गया।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन भी रैली में शामिल हुए और उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम आयोजन समिति के सचिन पटेल और राजेंद्र मुजाल्दे ने बताया कि यह दिन सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, वीरता, जल-जंगल-जमीन से जुड़े मूल्यों और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसी सोच के साथ राजपुर में पूरे सप्ताह कार्यक्रम रखे गए, जिनमें समाज के हर वर्ग ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रैली से समाज को एकजुटता और अपनी सांस्कृतिक पहचान का मजबूत संदेश मिला।

इस अवसर पर एडवोकेट सुमेर सिंह बड़ोले, आदिवासी एकता परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवभानु सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य डॉ. राजू पटेल, छात्र नेता अरुण बड़ोले, जयस जिला अध्यक्ष संदीप सोलंकी, बसपा नेता अनिल बड़ोले, दिनेश चौहान, सुखलाल गोरे और अमरसिंह बड़ोले ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन सुनील सोलंकी और सुनील वर्मा ने किया। अंत में मुन्ना मोरे ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार जताया।इस मौके पर सचिन पटेल, विजय गौरे, अखिलेश पटेल, पंकज गोरे, दिनेश चौहान, अखिलेश बघेल, जगदीश डावर, बालकृष्ण जमरे, अंकुश चौहान, जितेंद्र जमरे, हरिओम बघेल, अर्जुन वास्कले, मनोज जमरे, शैलू अवासे, संतोष निगम, गोलू लोहारे, भागीरथ वास्कले, अनारसिंह सरपंच, रवि बामनिया, अखिलेश बालके, अजय अवासे, शेरु गोथरे, मुकेश चौहान, विनोद डावर समेत बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top