दवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, 20 गांवों की सेहत भगवान भरोसे

जयस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

दि. 18 बड़वानी/ठीकरी:(मध्यप्रदेश संपादक: सचिन कमल पटेल) —– जिले के ग्राम दवाना में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले कई समय से एक भी डॉक्टर पदस्थ नहीं है। डॉक्टर के अभाव में प्रसव पीड़ित महिलाओं और दुर्घटना में घायल लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। इसको लेकर आज जयस कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय बड़वानी पहुँचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जयस जिला महासचिव उपेंद्र बडोलें व समाजसेवी महादेव ठाकुर ने बताया कि दवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 20 गांवों के हजारों ग्रामीण आश्रित हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला तो खुलता है, पर डॉक्टर का चेंबर खाली पड़ा रहता है। डॉक्टर न होने के कारण छोटी-छोटी बीमारी, दुर्घटना, प्रसव तथा आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को 30-40 किलोमीटर दूर बड़वानी या अन्य निजी अस्पताल जाना पड़ता है। जहां निजी अस्पताल की महंगी फीस का आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है, जो गरीब आदिवासी परिवारों के लिए बेहद कष्टदायक है। समय पर इलाज न मिलने से लोगों की जान पर बन आती है।ग्रामवासियों ने जनहित को देखते हुए दवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र अति-शीघ्र स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है, अन्यथा समस्त 20 गांवों की जनता आंदोलन को मजबूर होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जयस राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कले, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भाबर, जिला सचिव महावीर सिंह रोमडे, जयस नेता सचिन पटेल, पंकज गौरे, समीर अवासे, शैलेन्द्र बमनके उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top