डॉ.अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब: रैली, पुष्पवर्षा और व्यापारियों का अनूठा स्वागत

दि.15अप्रैल।राजपुर (बड़वानी,मध्यप्रदेश:उपसंपादक) राजपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को अभूतपूर्व श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक समता के साथ मनाई गई। सुबह से ही कोर्ट चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा परिसर अनुयायी से पटा रहा, जहां माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात निकाली गई विशाल रैली में युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों और सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों श्रीराम चौराहा, बस स्टैंड, त्रिवेणी मंदिर, बड़वानी रोड, नवलपुरा, सराफा बाजार और झंडा चौक से होते हुए पुनः कोर्ट चौराहा पहुंची। पूरे मार्ग में “जय भीम”, “बाबा साहब अमर रहें” और “संविधान जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से नगर गूंजता रहा। रैली के दौरान व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर पुष्पवर्षा की, तथा अनुयायी के बीच कुल्फी, आइसक्रीम, केले और अन्य फलों का वितरण कर स्नेह और सम्मान का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया,

जिसमें एडवोकेट रेवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल, एडवोकेट रविंद्र जैन, पंकज गोरे, दिनेश चौहान, राजाराम कनासे, ठाकुर भूपेंद्र चौहान, प्रीतम राज बड़ोले, ठाकुर विजय सिंह चौहान, आसाराम सोलंकी, विजय सोनगड़े, प्रोफेसर भावसिंह मुजाल्दा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय तथा एल्डरमैन यशवंत कानपूरे सहित प्रमुख वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष पूर्ण जीवन, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को विस्तार से रखा।

कार्यक्रम का संचालन सचिन पटेल ने किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में करण चौहान, दुर्गेश वर्मा, विक्की वर्मा, सीताराम दिगे, अनिल चौहान, अजय वर्मा, अनिकेत दिगे, हुकुम गायकवाड़, राजवीर गायकवाड़, सोनू वसारे, राजेश चौहान, अखिलेश पटेल, अखिलेश बघेल, सुनील सोलंकी, अमन चौहान, रमेश, मुकेश, कड़वा वाशिंदे, मनीष नागराज सहित सैकड़ों अनुयायी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए विशाल जनसमूह ने पूरे नगर को सामाजिक समरसता, समानता और संविधान प्रति सम्मान का जीवंत संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top